चिरैयाकोट। स्थानीय क्षेत्र के सिरसा काली मंदिर के समीप रविवार को आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर पिक अप और ट्रक में आमने सामने भिड़त हो गई। ट्रक की टक्कर से पिकअक सड़क पर ही पलट गई। हांलाकि दुर्घटना में पिकअप चालक मामूली चोटें आईं।
घोसी निवासी सुरेंद्रनाथ पिकअप से चिरैयाकोट स्थित सरकारी गोदाम से चावल लेकर रायपुर की तरफ जा रहा था। अभी वाहन सिरसा काली मंदिर के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। आमने सामने भिड़त में पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई । इस घटना में पिकअप का चालक घायल हो गया। वाहन के मुख्य मार्ग पर पलटने के चलते आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग एक घंटे तक बाधित रहा । सूचना मिलने पर बाद पहुंची पुलिस ने दो घंटे बाद जेसीबी मशीन की मशीन से वाहन को सड़क मार्ग से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।