वाराणसी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए काशी का दर्शन कराने वाले दो-तीन दिन में ट्रेन के जरिए काशी पहुंचेगे। इसके लिए कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में मेंटनेंस शुरू हो गया है। मालगोदाम के प्लेटफार्म का मेंटनेंस इंजीनियरिंग विभाग करा रहा है।
सूत्रों की मानें तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लैंड रोवर और बीएमडब्ल्यू गाडि़यां रेलवे रैक से वाराणसी पहुंचेंगी। तीन-चार वाहन दिल्ली से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त रैक लगाकर या मालगाड़ी से वाराणसी लाए जाएंगे। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इसे सुरक्षित जगह ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री के पूर्व में हुए दौरे के दौरान भी उनके वाहन रैक से वाराणसी आ चुके हैं।
मैक्रां और मोदी के आगमन के मद्देनजर कैंट और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशनों पर कैंपस की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है तो वहीं वर्षों से जमे मलबे को भी हटाया जा रहा है। गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर रखे हेरिटेज इंजन को धुलकर चमकाया गया। वहीं परिसर की चहारदीवारी के आसपास पड़े मलबे को हटाया जा रहा था। स्वचालित सीढि़यों को भी साफ-सुथरा किया गया। सर्कुलेटिंग एरिया में बिजली की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया।