फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की मुख्य परीक्षाएं शुरू00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की मुख्य परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। इस दौरान कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। मिर्जापुर, बनारस, सोनभद्र सहित छह जिलों में स्थित संबद्ध कॉलेजों में से कई का निरीक्षण स्वयं काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने किया। इसके अलावा गठित किए गए पांच उड़ाका दल भी पूरे दिन संबद्ध कॉलेजों का चक्रमण करते रहे। पहले दिन स्नातक परीक्षार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षाएं दी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र परीक्षा देने पहुंचे। लगभग 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विशेष उड़ाका दल भी कुछ कॉलेजों का दौरा किया। पूरे दिन काशी विद्यापीठ प्रशासन हाई अलर्ट मोड में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें