फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। सरकार जनता के द्वार एवं शीतकालीन भ्रमण गोष्ठी मंगलवार को भदोही के समाल कोट में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बिजली कनेक्शन के नाम पर धन उगाही करने के आरोप में बिजली कर्मचारी पर केस दर्ज कराने का आदेश जारी करने के साथ ही डीएम ने जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि शासन की मंशानुसार कार्य करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए समयसीमा में पूर्ण कराने को कहा। मनरेगा का काम न होने पर रोजगारसेवक और सेक्रेटरी को चेतावनी दी। ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन के नाम पर विभाग के कर्मचारी बसंत कुमार पर अवैध वसूली का आरोप लगाया, जिस पर डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज कराने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया। जेई बिजली को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ पशु आरबी मौर्य, एसडीएम सुनील कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह, डीएसओ संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें