फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दता सिस्टर्स’ को काशी गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मिर्जापुर के लखनिया दरी में फ्रांसीसी पर्यटकों को जानलेवा हमले और छेड़खानी से बचाने वाली ‘दत्ता सिस्टर्स’ को बुधवार को यूपी दिवस पर काशी गौरव सम्मान दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बहादुर बेटियों पर सभी को नाज है। अन्य लोगों को भी इन सगी बहनों से सीख लेनी चाहिए। तीनों बहनें अपनी मां के साथ सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थीं। तीनों बहनों को 26 जनवरी को मिर्जापुर में भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, मेयर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, कै लाश सोनकर और प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद अपने हौसले से ‘अतुल्य भारत’ की साख को सुरक्षित रखने के लिए ‘दत्ता सिस्टर्स’ के नाम से मशहूर हो चुकीं तानिया दत्ता को मेयर मृदूला जायसवाल, मिली दत्ता को अपराजिता सोनकर और रिया दत्ता को विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सरहद की सुरक्षा के दौरान हिमस्खलन में शहीद हुए चोलापुर के मंगल प्रसाद पटेल की पत्नी शीला को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि 24 जनवरी, 1950 से पहले उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्राविंस के नाम से जाना जाता था। इसी दिन उत्तर प्रदेश को उसका अपना नाम मिला था। उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में प्रदेश का स्थापना दिवस मनाए जाने का श्रेय राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है। इस मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें