फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोती कुर्ता पहन बटुकों ने मारा चौका-छक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खेल के मैदान पर क्रिकेट खेलते क्रिकेटरों को लोवर-टीशर्ट में तो आपने मैच खेलते देखा होगा लेकिन अब बनारस में धोती-कुर्ता पहनकर भी क्रिकेट खेलते खिलाड़ी नजर आ जाएंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में एक ऐसा ही क्रिकेट मैच बुधवार को हुआ। जहां धोती-कुर्ता पहनकर बटुकों ने बैट से चौका-छक्का लगाया। शास्त्रार्थ महाविद्यालय की टीम ने चल्ला सुब्बा राव संस्कृत विद्यालय को नौ विकेट से हराकर मैच जीत लिया। खास बात यह रही कि मैच की कमेंट्री भी संस्कृत में ही हुई।
विज्ञापन

शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 74वें स्थापना दिवस समारोह के तहत हुए कुल चार मैच खेले गए। चंद्रमौलि इंटरनेशनल संस्कृत विद्यालय और चल्ला सुब्बा शास्त्री वेद वेदांग विद्यालय के बीच पहले मैच में चंद्रमौलि विद्यालय की टीम को नौ विकेट से हार का समाना करना पड़ा। दूसरा मैच शास्त्रार्थ महाविद्यालय और कठिया बाबा आश्रम वेद वेदांग विद्यालय के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कठिया बाबा की टीम ने 8 ओवर में चार विकेट खोकर 59 रन बनाए जबकि जवाब में उतरी शास्त्रार्थ महाविद्यालय की टीम बिना किसी विकेट के चार ओवर दो गेद में ही लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में शास्त्रार्थ महाविद्यालय की बी टीम और चल्ला सुब्बा राव विद्यालय के बीच मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चल्ला सुब्बा की टीम 6 ओवर में 79 रन बनाई जबकि जवाब में शास्त्रार्थ की पूरी टीम 47 पर ही सिमट गई। इस तरह चल्ला सुब्बा की टीम फाइनल में पहुंची। उधर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए चल्ला सुब्बा की टीम ने 8 ओवर में सात विकेट खोकर 42 रन बनाया जबकि शास्त्रार्थ की टीम 4 ओवर 9 बाल में ही 43 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक पवन शुक्ल, प्राचार्य डॉ. गणेश दत्त द्विवेदी, डॉ. जितेंद्र धर द्विवेदी, डॉ. शेष नारायण मिश्र, विकास दीक्षित आदि लोग मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें