फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत और आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां रोड (वाराणसी)। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए मिर्जापुर जिले के कछवां क्षेत्र के बरैनी गए बिहड़ा के ग्रामीणों का ट्रैक्टर वापसी के दौरान भैंसा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मुन्नी देवी (50) और गुलाबी देवी (40) की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया जबकि घायलों को कछवां स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घायलों की मदद के लिए सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं आई। इसके चलते एक महिला की मौत हो गई और अन्य घायलों के उपचार में भी देरी हुई।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना अंतर्गत बिहड़ा गांव निवासी धर्म यादव के ट्रैक्टर से मंगलवार को गंगा स्नान के लिए 18 महिला-पुरुष और बच्चे बरैनी गांव गए थे। वापसी के दौरान भैंसा गांव के समीप ट्रैक्टर के सामने एक बाइक सवार स्टंट दिखाने लगा तो चालक नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में बिहड़ा गांव निवासी बच्चन की पत्नी मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई और घायलों को कछवां स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। राजकुमार की पत्नी गुलाबी देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई और परिवार वालों ने उन्हें वापस अस्पताल के बेड पर लिटा दिया, जहां थोड़ी ही देर में मौत हो गई। साथ ही घायल श्याम कुमारी, चमेला देवी, रामना देवी, श्यामा देवी, ओम यादव, सपना, सरोज और संध्या का उपचार कछवां स्थित अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें