फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से बुलाकर युवक से 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। बाबतपुर-बसनी मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप बुधवार को असलहे के बल पर एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। युवक की सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने वारदात को संदिग्ध बताते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। बड़ागांव बाजार स्थित यूनियन बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

बड़ागांव बाजार निवासी प्रहलाद ठठेरा 10:30 बजे के लगभग यूनियन बैंक की बड़ागांव शाखा में 50 हजार रुपये जमा करने गया था। प्रहलाद के अनुसार वह बैंक में रुपये जमा करने का फार्म भर रहा था इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और जरूरी काम का हवाला देकर उसेे बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही एक ने प्रहलाद को असलहा सटा दिया। फिर उसकी ही बाइक से उसे कोल्ड स्टोरेज के पास ले गए। वहां पहले से एक बाइक सवार युवक मौजूद था। रुपये छीनने के बाद दोनों बदमाश बाइक लेकर खड़े युवक के साथ बाबतपुर की ओर भाग निकले। प्रहलाद बड़ागांव थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। वहीं, बड़ागांव पुलिस के अनुसार यूनियन बैंक की सीसीटीवी फुटेज से कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें