फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के मॉडल पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का मॉडल बनकर तैयार हो गया। 400 बेड वाले सात मंजिला इस भवन में आपरेशन थियेटर, केंद्रीयकृत जांच की सुविधा सहित अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिल सकेगा। आठ दिसंबर को भूमि पूजन के बाद से यहां चल रहे काम को लेकर अस्पताल प्रशासन का दावा है कि 14 महीने में इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

परिसर में मानसिक रोग विभाग के सामने बन रहे इस सेंटर का शिलान्यास 22 दिसंबर 2016 को आयोजित संस्कृति महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत वाले इस सेंटर का जो मॉडल तैयार हुआ है, उसमें पार्किगिं के साथ ही सड़क के दोनों तरफ पेड़, सामने हरा भरा मैदान, छत पर एक मुख्य शिखर के साथ चार छोटे-छोटे शिखर भी इसकी शोभा बढ़ाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से सेंटर का मॉडल तैयार होकर आ गया है। संबंधित एजेंसी के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और समय से काम करा देने को कहा गया है। बताया कि जनवरी 2019 तक काम पूरा कराने और इसका उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें