फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी कैदी जलालू करेगा अंपायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल)- 3 का आयोजन सेंट्रल जेल परिसर में जनवरी के आखिरी हफ्ते से होगा। इस 12 दिवसीय टूर्नामेंट में कैदियों, जेल प्रशासन और गैर सरकारी संगठनों की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सेंट्रल जेल में निरुद्ध पाकिस्तान निवासी कैदी जलालू टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेगा। वहीं, श्रीलंका निवासी कैदी चंदू कैदियों की टीम से बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरेगा। कैदियों को रचनात्मक और खेलकूद गतिविधियों से जोड़ने के लिए आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

लीग के लिए जेल परिसर के मैदान में पिच तैयार करने के साथ ही अन्य तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। सेंट्रल जेल में निरुद्ध कैदियों के लिए जेपीएल की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। इस बार जेल प्रीमियर लीग में सेंट्रल जेल के कैदियों की दो टीमें, सेंट्रल जेल प्रशासन की एक टीम और स्वयंसेवी संस्थाओं की पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में सभी मैच 14-14 ओवर के होंगे। ये मैच लाल रंग की कैनवस बॉल से खेले जाएंगे। सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर डीपी सिंह ने बताया कि जेपीएल का यह तीसरा साल है। इस प्रतियोगिता के जरिए हमारा प्रयास है कि कैदी रचनात्मक कार्यों से जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें