फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से 25 गांवों की जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर (भदोही)। कोइरौना क्षेत्र के मठहां (बारीपुर) में बनी जल निगम की पानी की टंकी पिछले चार दिनों से सफेद हाथी साबित हो रही है। मोटर जलने से 25 गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

जलापूर्ति के लिए दो दशक पहले बारीपुर मठहां गांव में जल निगम की ओर से पानी की टंकी बनवाई गई थी। इससे बारीपुर, मठहां, नारेपार, भगवानपुर, मनोहरपुर, केवटाही समेत 25 गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। पंप की मोटर जल जाने से पिछले चार दिनों से आपूर्ति ठप पड़ गई है। इस मामले में विभाग लापरवाह बना हुआ है, करीब आधा दर्जन गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑपरेटर की लापरवाही से आए दिन दिक्कत होती है। कहा कि आपरेटर क्षेत्रीय होने की वजह से कभी कभार वहां आता है। देखरेख न होने के कारण अक्सर मोटर जल जाती है या अन्य तकनीकी गड़बड़ी हो जाती हैं। वहीं, पंप ऑपरेटर सदानंद बिंद ने आरोप को सिरे से खारिज किया। कहा कि बिजली की आवाजाही की वजह से मोटर जलती है। मोटर बनने का काम शुरू हो गया है। जलापूर्ति बहाल होने में एक हफ्ते का समय लग जाएगा। इलाके के नन्हे सिंह, मुन्नी सिंह यादव, कल्लू सिंह, रामा प्रजापति, रामयश बिंद, विमल शुक्ला, सदानंद यादव, शंभू ने अधिकारियों से जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें