फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर/गोपीगंज (भदोही)। निर्भया कांड की बरसी पर 16 दिसंबर को दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में एक किशोरी से हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी को बुधवार की देर रात गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस और गोपीगंज थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी का आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद शालीमार बाग थाने की पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

16 दिसंबर को पूरे देश में जहां निर्भया कांड की बरसी बनाई जा रही थी, उसी दिन दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र के एक गॉर्डन में तीन युवकों ने किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। नाबालिक लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में घूमने गई थी। वहां अंधेरे का लाभ उठाकर तीन युवकों ने लड़की के दोस्त को डंडे से पीट कर घायल कर दिया और उसके जूते और मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद किशोरी को झाड़ियों के पीछे घसीट कर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद शालीमार थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पीड़िता के घायल साथी के छीने गए मोबाइल के लोकेशन के आधार पर शालीमार गोपीगंज पहुंची। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार को देर रात घटना के मुख्य आरोपी इब्राहिमपुर गांव निवासी कमलेश सरोज पुत्र धीरेंद्र सरोज को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस की टीम अपने साथ ले गई। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया गिरफ्तार किया गया युवक गैंगरेप का मुख्य आरोपी है। वह दिल्ली में रह कर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पीड़िता के दोस्त का छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें