फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर हैप्पी न्यू इयर का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। थर्टी फर्स्ट नाइट की मस्ती के साथ न्यू इयर का जश्न-ए-धमाल मचा। घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 पर गईं वैसे ही शहर में धूम-धड़ाका शुरू हो गया। आतिशबाजी के साथ आसमान में फैली सतरंगी छटाओं ने लोगों को मन को प्रफुल्लित कर दिया। होटलों और क्लबों में रात आठ बजे से शुरू हुआ जश्न देर रात करीब एक बजे तक चला। सड़कों पर मोटर साइकिल सवार दस्तों ने हैप्पी न्यू इयर का आगाज किया। कई चौराहों पर सुबह के लिए चूने से हैप्प्पी न्यू इयर लिखकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसी दौरान जहां मंदिरों और गंगा किनारे मंदिरों भजन और संगीत की गंगा बही। कहीं उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई तो कहीं पंडित रविशंकर के सितार की धुनें बजती रही। शहर के कई होटलों और क्लबों में कॉकटेल और मॉकटेल पार्टियों का दौर शुरू हो गया। नए साल के स्वागत में होटलों को गुब्बारों, तोरण और फूलों से सजाया गया था। मलदहिया, सिगरा, रवींद्रपुरी की कई कॉलोनियों में भी फिल्मी धुन के बीच काफी और चाय की चुस्कियों के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
बनारस क्लब के सदस्यों और उनके परिवार के लोगों ने नए साल का स्वागत डीजे की धुन पर थिरकते हुए किया। जगमगाती लाइट के बीच विशालकाय पंडाल में लोगों ने तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। क्लब के सचिव दीपक माहेश्वरी ने सदस्यों और उनके परिवारीजनों की आवभगत में जुटे रहे। पीएनयू क्लब में भी खूब धमाल हुआ। फायर वेव्स की दमदार प्रस्तुति ने हर किसी को झूमने पर विवश कर दिया। जैसे-जैसे न्यू इयर की घड़ी नजदीक आती रही, लोगों की मस्ती बढ़ती रही। हिप हॉप, डिस्को और हाउस के अलग अलग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। बच्चों के ग्रुप ने भी डांस फ्लोर पर खूब मस्ती की। कविता और उनके साथी कलाकारों ने देर रात तक लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

रमाडा होटल में दिल्ली के द प्रोजेक्ट रागा बैंड की धुन पर खूब मस्ती हुई। एमसी चित्रांशी के निर्देशन में तेज धुन पर थिरकते हुए युवाओं और विदेशी मेहमानों ने नए साल का जोरदार स्वागत किया। साथ ही देशी और विदेशी खाने का भी लुत्फ़ उठाया। मैनेजर विजय मिश्रा ने बताया कि रात 10 बजे तक 150 से अधिक गेस्ट ने पार्टी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। मलदहिया स्थित होटल एचएचआई में तेरे आंखों का ये काजल.., याद करा जइया.. आदि फिल्मी और भोजपुरी गीतों पर युवा थिरकते रहे। जनरल मैनेजर आरएस सिंह ने बताया कि नए साल के जश्न पर 151 तरह के पकवान अतिथियों के लिए तैयार कराए गए थे। इस मौके पर देशी विदेशी मेहमानों ने जमकर नया साल मनाया।
रामनगर के होटल ग्रेपवाइन में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर एवं सेलिब्रिटी मल्लिका मल्होत्रा के मनोरंजन का सफर 2018 शुरू होने तक चला। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय एलईडी लाइट शो, शानदार आतिशबाजी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। समापन के अवसर पर लकी ड्रॉ के जरिए गिफ्ट वाउचर से आए हुए अतिथियों को पुरस्कृत किया गया। बड़े तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए डांस फ्लोर भी बनाया गया था।
मंडुवाडीह के गणपति रेजीडेंसी में बच्चों और महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी डांस किया। फिल्मी गानों पर शालू और वंदना ने हैप्पी न्यू इयर का आगाज किया। इस मौके पर रेजीडेंसी समिति के अध्यक्ष अरुण तिवारी, संरक्षक रमेश सिंह, विजया तिवारी, विवेचना शर्मा, रेखा बंसल, सुनीता, रक्षा, विवेक रस्तोगी, अनिल वर्मा, मोहन बंसल, अवध नारायण राय, अजय सिन्हा, प्रदीप सिंह, जीत नारायण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें