फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जाें के विरुद्ध 26 से शुरू होगी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के निर्देश पर 26 जून से नदियों के डूब क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ मुहिम शुरू होगी। मंत्री ने इसके लिए जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को अस्सी नदी की सफाई अभियान में हिस्सा लेने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्त्रस्मण करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। चाहे वरुणा के डूब क्षेत्र के कब्जे हों या सड़कों के किनारे किए गए अतिक्त्रस्मण, 26 जून से मुहिम चलाकर पहले समझाया जाएगा कि लोग खुद अपने कब्जे हटा लें। इसके बाद भी नहीं माने तो लाल निशान लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी विकल्प खुले हैं। नगर निगम में अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। ट्रांसपोर्ट नगर योजना के लिए दूसरी जगह जमीन तलाशने के निर्देश डीएम को दिए। कहा, जल्द जमीन की तलाश कर अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें