वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट में वरुणा जोन में 18 दरोगाओं का तबादला किया गया है। इसमें सात को चौकी प्रभारी बनाया गया है। बाकी को अलग-अलग थाने में तैनात किया गया है।
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देश पर वरुणा जोन के सात दारोगाओं को चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसमें गौरव उपाध्याय को कचहरी चौकी प्रभारी, रणजीत कुमार श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी गंगापुर, आदित्य कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पुरानापुल, दीपक कुमार को चौकी प्रभारी लहरतारा, गौरव सिंह को चौकी प्रभारी अकेलवा, अनुराग मिश्रा को चौकी प्रभारी बीएलडब्ल्यू और सुनील कुमार यादव को चौकी प्रभारी पहड़िया बनाया गया है। इसके साथ ही ब्रह्मदत्त मिश्रा को चौकी प्रभारी गंगापुर से थाना कैंट, हरिकेश सिंह को चौकी प्रभारी अकेलवा से थाना सारनाथ भेजा गया है।