फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों पर कसा शिकंजा: मथुरा से काशी आई टीम ने तीन दिन में पकड़े 18 बंदर, पिंजरा लगाकर किए जा रहे कैद

Thu, 19 Sep 2024 04:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में उत्पात मचा रहे बंदरों पर शिकंजा कसने के लिए मथुरा से टीम आई है। पिछले तीन दिन में 18 बंदरों को पकड़कर पिंजरे में कैद किया गया है। 
विज्ञापन
पिंजरे में रखे गए बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में उत्पात मचा रहे बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम आ गई है। टीम सिगरा में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ रही है। जिन्हें नौगढ़ के जंगलों में छोड़ा जाएगा। टीम ने तीन दिनों में 18 बंदरों को पकड़ा है।

विज्ञापन


नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष पाल ने बताया कि बंदर पकड़ने की टीम आ गई है। अभी दो लोग आए हैं, एक दो दिन में और लोगों को बुलाया गया है। आ जाएंगे, तो अभियान तेजी के साथ चलाया जाएगा। लोग के बढ़ने के साथ ही बंदर पकड़ने वाले पिंजरा और गाड़ियों को बढ़ाया जाएगा। शहर में जहां से भी शिकायतें आ रही है, उस स्थान को चिह्नित कर टीम भेजी जा रही है। जिससे जल्द ही बंदर की समस्या दूर हो सके।

बंदर पकड़ने आए एक्सपर्ट सोहेल ने बताया कि छोटे बंदरों को पकड़ने में ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि वह भाग जा रहे है। अभी तीन से चार पिंजरा लगाकर पकड़ा जा रहा है। सुबह बंदर पकड़ते हैं और शाम को उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन


1533 पर करें शिकायत
नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि बंदरों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर लोग सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक 1533 पर कॉल कर सकते हैं। शिकायत आने के जल्द ही समस्या का समाधान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें