कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला
शंकराचार्य 100 दिनों तक लघु भारत काशी में चातुर्मास करने के बाद अयोध्या के लिए रवाना हो गए। अयोध्या में वह नवरात्र तक अपने आराध्य भगवान श्रीराम के धाम में हाजिरी लगाएंगे और विश्व कल्याणार्थ वसुधैव कुटुंबकम के लिए सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की प्रार्थना करेंगे।
शंकराचार्य के अयोध्या रवाना होने से पूर्व कांची मठ में काशीवासियों की ओर से कुंवर अनंत नारायण सिंह ने अपने पुत्र के साथ चरण पादुका पूजन किया। शंकराचार्य 15 जुलाई की शाम सड़क मार्ग से प्रयागराज से काशी आए थे। शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती महाराज ने इस दौरान यहां मां गंगा, बाबा विश्वनाथ, काल भैरव, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन किया। गोपाल मंदिर में मत्था टेककर रामनगर किला गए और वहां काले स्वरूप में विराजमान हनुमान जी का दर्शन किया। शूलटंकेश्वर, सांग्वेद विद्यालय, वेदव्यास मंदिर में वट वृक्ष का पूजन अर्चन किया।