फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाहन चालक से तमंचे के बल पर 17,794 रुपये की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाबारा गांव के समीप शुक्रवार को गैस सिलिंडर ढोने वाले वाहन के चालक से तमंचे के बल पर बदमाशों ने 17,794 रुपये और मोबाइल छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।
कस्बे के गैस गोदाम से पिकअप वाहन पर रसोई गैस सिलिंडर लादकर चालक राकेश पासवान रवाना हुआ। दोपहर के वक्त चालक नवाबारा कुंआपीपर संपर्क मार्ग से गुजर रहा था। चालक राकेश ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि नवबारा से आगे बाइक सवार दो बदमाश वाहन के सामने आए गए। रुकते ही एक अन्य बदमाश ने तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास रखे 17,794 रुपये और मोबाइल छीन लिया। दो बाइक पर छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सीओ बैरिया फहीम कुरैशी, थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना के बाबत पीड़ित से पूछताछ की। बदमाशों के खोजबीन में जुट गई। सीओ बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि नवाबारा कुंआपीपर संपर्क मार्ग पर सिलिंडर वाहन के चालक से छिनैती की सूचना पर मौके पर जाकर छानबीन की गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें