फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल से पेशी पर आया बंदी कचहरी से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीवानी कचहरी परिसर स्थित लॉकअप से गुरुवार को अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा जिला जेल का बंदी मेहंदी हसन पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी बंदी का पता नहीं लगा तो सिपाही सत्यदेव यादव की तहरीर पर मेहंदी हसन के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, सिपाही के खिलाफ एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस द्वारा चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर थाना के दुल्हीपुर निवासी मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर 2018 में जेल भेजा गया था। गुरुवार की दोपहर एडीजे नवम की अदालत में पेशी के लिए मेहंदी हसन को कचहरी लाया गया गया। सेशन लॉकअप से मेहंदी हसन को लेकर सिपाही सत्यदेव यादव एडीजे नवम की अदालत की ओर बढ़ा। इसी दौरान सिपाही की रायफल को मेहंदी हसन ने धक्का दिया। इस पर सिपाही रायफल संभालने लगा और मेहंदी हसन भाग निकला। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर कैंट थाने में बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिपाही की जांच कराई जा रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फरार बंदी की तलाश में कैंट पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है।
वर्ष 2002 से अब तक जिले की पुलिस की अभिरक्षा से 17 अपराधी फरार हुए। इनमें से एक रईस बनारसी की बीते साल हत्या कर दी गई, जबकि अन्य 16 का आज तक पुलिस पता नहीं लगा सकी। इन 16 अपराधियों में 50 हजार के इनामी बदमाश सुनील यादव, सलीम उर्फ मुख्तार शेख और मनीष कुमार सिंह का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें