फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की तलाश में उतराखंड पुलिस का पहड़िया मंडी में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने बुधवार को पहड़िया मंडी में व्यापारी नेता डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा, लालजी कुशवाहा और राजेंद्र कुशवाहा की तलाश में छापेमारी की। इसकी भनक लगते ही व्यापारी अपनी आढ़त से खिसक लिए। उत्तराखंड पुलिस ने पहड़िया क्षेत्र स्थित उनके घरों पर भी छापेमारी की और उनके न मिलने पर नोटिस चस्पा की। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर सूचना देने के लिए पहड़िया चौकी इंचार्ज को कागजात सौंपकर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के व्यापारी सतनाम सिंह के अनुसार, उन्होंने नवंबर 2014 में आढ़ती डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा और उसके भाई लालजी के यहां आलू और मटर भेजा था। व्यापारियों ने काफी दिन तक पैसा नहीं दिया तो वह बनारस आए और पंचायत हुई। 14 लाख 39 हजार रुपये का चेक डॉ. श्याम नारायण के पक्ष की ओर से सतनाम सिंह को दिया गया। सतनाम ने चेक को बैंक में जमा किया तो वह बाउंस हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने डॉ. श्याम नारायण को दी तो उसने गालीगलौज की। जब वह बनारस आया तो उसके साथ मारपीट भी की। सतनाम की तहरीर पर ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर थाने में डॉ. श्याम नारायण और उसके दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की छापेमारी में तीनों आरोपी नहीं मिले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें