फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता मामले पर हाईकोर्ट के नए आदेश ने शिक्षकों की बेचैनी बढ़ा दी है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को अपने आदेश में सभी पक्षकारों को नोटिस देने का जो आदेश दिया है, उसमें सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 27 शिक्षक शामिल है। अब हर कोई अपना-अपना जवाब तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

बीएचयू में पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में विज्ञान संस्थान, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, कला संकाय, कृषि विज्ञान संकाय सहित अन्य संस्थानों में 215 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई थी। शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करने के कुछ ही दिन बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए कुछ लोगों ने आरटीआई से नियुक्ति की जानकारी मांगी। विश्वविद्यालय की ओर से जवाब में जो कागजात दिए गए उसमें कई मामले में तो अनियमितता की पुष्टि भी हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर कुलपति कार्यालय में शिकायत हुई जब यहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें