फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचएस में अंतिम दिन 35601 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेंट्रल हिंदू स्कूल (बालक एवं बालिका) में कक्षा छह, नौ और ग्यारहवीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं सोमवार को समाप्त हो गई। 25 अप्रैल से चल रही परीक्षा के अंतिम दिन 60 केंद्रों पर 35601 छात्रों ने परीक्षा दी। सुबह 8 से 10 बजे तक चली परीक्षा जैसे ही खत्म हुई केंद्र के बाहर और रेलवे-बस स्टेशन पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सीएचएस प्रवेश परीक्षा के लिए बनारस, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इसमें बाहर से आने वाले छात्रों में कुछ एक दिन पहले रात में ही केंद्र पर पहुंच गए थे। छठी कक्षा की परीक्षा में पंजीकृत 39737 छात्र-छात्राओं में 4136 अनुपस्थित रहे, जबकि 35601 ने परीक्षा दी। सोमवार की परीक्षा में छात्रों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाए जाने आदि के बारे में सवाल पूछे गए।परीक्षार्थी तो केवल 35 हजार थे लेकिन बाहर से आने वाले कई परीक्षार्थी तो परिवार के साथ आए थे। इधर सुबह 10 बजे बीएचयू गेट के बाहर जाम लग गया। इसके अलावा रथयात्रा, भेलूपुर, सिगरा, कैंट स्टेशन के पास भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें