फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हर व्यक्ति को 135 लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होली पर अतिरिक्त पानी की आपूर्ति होेगी। इसके लिए जलकल ने नियमों में बदलाव किया है। आम दिनों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 104 लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन होली के दिन 135 लीटर पानी दिया जाएगा। इसके लिए शहर के हर जोन के लिए शेड्यूल भी जारी किया गया है। साथ ही सभी नलकूपों और हैंडपंपों को लगातार चलाने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

रंग और सौहार्द का पर्व होली के लिए जलकल विभाग ने भी तैयारी कर ली है। लोगों को रंग खेलने और रंगों को छुड़ाने के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता पड़ती है, इसे देखते हुए जलकल ज्यादा पानी की आपूर्ति करेगा। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जलकल के सचिव रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि होली के दिन पानी की आपूर्ति के लिए सभी जोन के नियमों में बदलाव किया गया है। मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि वह अपने-अपने जोन का कार्य संभाल सकें।
पानी आपूर्ति का शेड्यूल
1- मुख्यालय क्षेत्र से होली के दिन सुबह 5 से 7.30 बजे तक, 11 से 2 बजे तक और शाम को 5.30 से आठ बजे तक पानी की आपूर्ति होगी। इसके लिए भेलूपुर भदैनी क्षेत्र में आशुतोष यादव और जय प्रकाश के साथ टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन

2- दक्षिणी जोन में मिनी नलकूपों से सुबह 3 से अपराह्न दो बजे तक और शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आपूर्ति होगी। भेलूपुर जलाशय से सुबह 6 से 7.30 बजे, 11 से 2 बजे और शाम को 5.30 से 8 बजे तक सप्लाई होगी। यहां अवर अभियंता मनीष कुमार सिंह को तैनात किया गया है।
3- जोन-4 में मिनी नलकूप सुबह 3 से दो बजे तक और शाम चार बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे। जलाशय से सुबह 6 से 7.30 बजे, 11 से 2 बजे और शाम 5.30 से 8 बजे तक आपूर्ति होगी। यहां अवर अभियंता गोविंद कुमार को तैनात किया गया है।
4- मध्यजोन में मिनी नलकूपों का संचालन 3 से 2 बजे तक और शाम 4 से रात 10 बजे तक होगा। जलाशय से सुबह 6 से 7.30 बजे, 11 से दो बजे और शाम को 5.30 से 8 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। यहां अवर अभियंता जेपी मिश्रा को तैनात किया गया है।
5- उत्तरी जोन में मिनी नलकूपों का संचालन सुबह 3 से दो बजे तक और शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक होगा। जलाशय से सुबह 6 से 7.30 बजे, 11 से दो बजे और शाम को 5.30 बजे से 8 बजे तक आपूर्ति होगी। यहां अवर अभियंता आशुतोष कुमार त्रिपाठी को तैनात किया गया है।
परेशानी हो तो कंट्रोल रूम से करें संपर्क
जलकल के जीएम नीरज गौड़ ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। सभी मैनहोल पर ढक्कन रखने को भी कहा है। साथ ही कंट्रोल रूम का नंबर 8935000976 जारी किया है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी आने पर संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें