वाराणसी। कहो दिल से मोदी फिर से के नारे संग भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की बाइक यात्रा शनिवार को काशी पहुंची। काशी प्रांत के गुलाबबाग कार्यालय पर इनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी को भारी मतों से जिताकर दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता राजलक्ष्मी के नेतृत्व में 25 महिलाओं का दल भारत की 1525 किलोमीटर की यात्रा पर निकला है। कर्नाटक से निकली यह यात्रा 11 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी।
भाजपा कार्यकर्ता राजलक्ष्मी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश विश्व शक्ति के रूप में उभरेगा। देश में विकास की बयार बहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, जैसी बातों को भारत की 125 करोड़ जनता तक पहुंचाने के लिए हमने ये मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमने कर्नाटक से शुरू की। उसके बाद हम गोवा गए और फिर महाराष्ट्र फिर मध्य प्रदेश। इन चारों राज्यों में हमने जनता से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया है। यह रैली गाजीपुर, मऊ, आज़मगढ़ और अन्य जिलों से होती हुई हरियाणा पहुंचेगी और उसके बाद 11 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी।