फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों में दिखेगा महामना के सपनों का भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के स्थापना दिवस (बसंत पंचमी) पर परिसर में निकलने वाली झांकियों में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की झलक देखने को मिलेगी। विश्वविद्यालय परिसर स्थित महिला महाविद्यालय, संकायों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर मालवीय भवन से लेकर परिसर में जगह-जगह बैरीकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस हर साल बसंत पंचमी के दिन धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें विश्वविद्यालय में होने वाले समारोह में महिला महाविद्यालय के साथ ही बरकछा कैंपस, संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र भी शामिल होते हैं। संकायों की ओर से ढोल नगाड़े के बीच आकर्षक झांकियां भी निकाली जाती हैं। इस साल स्थापना दिवस समारोह की थीम महामना के सपनों का भारत रखी गई है, इसके आधार पर ही संकायों में तैयारियां चल रही हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्र निर्माण, खेलकूद, एकजुटता, भाईचारे के साथ आगे बढ़ते रहने का संदेश देती हुई झांकियां बननी शुरू हो गई हैं।
पांच फरवरी तक संकायों की ओर से निकलने वाली झांकि यों की सूची भी फाइनल हो जाएगी। इससे पहले एलडी गेस्ट हाउस चौराहे से लेकर बिरला छात्रावास, चिकित्सा विज्ञान संस्थान होते हुए केएन उडप्पा, भारत कला भवन चौराहे तक बैरीकेडिंग कराई जा रही है। इस बारे में छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने बताया कि महामना के सपनों का भारत थीम के तहत ही झांकियां निकलेंगी। जल्द ही संकायवार सूची फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें