फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दुष्कर्म किया फिर भेद खुलने के डर से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौबेपुर थाना अंतर्गत एक गांव की 40 वर्षीय महिला की कुदाल से हत्या से पहले युवक ने उससे दुष्कर्म किया था। इस मामले में गिरफ्तार 20 वर्षीय प्रदीप निषाद को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर और सिर पर कुदाल के तीन से चार वार कर हत्या की गई थी। वारदात के समय महिला का पति और दोनों बच्चे गांव में लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने गए थे। महिला घर में अकेली थी, जबकि सास बाहर नहा रही थी। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि आरोपी प्रदीप ने ही महिला के पति को उसकी हत्या की सूचना दी थी। मगर, हत्या की सूचना देने से पहले उसने अपने कपड़े बदल लिए थे। इसलिए उस पर शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की गई। प्रदीप ने बताया कि वह महिला को चाची कहता था। महिला को घर के बाहर नहाते देख उसके मन में हमेशा गलत बातें आती थीं। शुक्रवार की दोपहर वो महिला के पति और बच्चों के साथ गांव में प्रतिमा विसर्जन स्थल पर था। इसी बीच उसे याद आया कि महिला अपने घर में अकेली होगी तो वो उसके पास आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी करने लगा। इस पर महिला नाराजगी जताते हुए शोर मचाने लगी तो उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। जब वो जाने लगा तो महिला ने कहा कि वो उसकी करतूत को पति के साथ ही ग्रामीणों को बताएगी। इस पर उसे लगा कि भेद खुल जाएगा तो उसने महिला के मुंह में फिर से कपड़ा ठूंसा और समीप ही पड़ी कुदाल से उसके सिर पर तीन-चार वार किये और अपने घर जाकर कपड़े बदल लिए। उसे किसी ने देखा नहीं था इस वजह से वो आश्वस्त था कि उस पर किसी को शक नहीं होगा। इसके बाद वो फिर प्रतिमा विसर्जन स्थल पर गया और महिला के पति को बताया कि चाची की किसी ने हत्या कर दी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में अहम भूमिका सीओ पिंडरा सुरेंद्र नाथ यादव और चौबेपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें