फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदला, गर्मी से हल्की राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आसमान में छाए बादलों और हल्की बूंदाबांदी ने आखिरकार लोगों को उमस और गर्मी से राहत प्रदान किया। 44 से 45 डिग्री के बीच उबल रहे लोग रविवार को हल्की राहत महसूस किए। बादलों के दस्तक से तापमान में करीब छह से सात डिग्री तक की गिरावट आई।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह से पड़ रही गर्मी करीब दो माह तक लोगों ने जमकर रूलाया। मई के अंतिम दिनों में मौसम ने आखिरकार करवट बदली। बुधवार पुरूआ हवाओं से तापमान में जहां गिरावट हुई वहीं शाम होते-होते आसमान में बादलों ने दस्तक दे दी। देर रात हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चली, जिससे तापमान छह से सात डिग्री कम हो गया। तीन से चार दिन पूर्व जहां तापमान 44 से 45 डिग्री रहा वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुआ। इससे सामान्य दिनों की तुलना में सड़को और बजारों में ज्यादा भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें