फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद की तस्दीक, पहला रोजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जुमेराज (गुरुवार) को मुकद्दस रमजान के चांद का दीदार होने के बाद हर तरफ रमजान की खुशियां फैल गईं। नगर की मस्जिदों में नमाजे तरावीह का दौर शुरू हो गया। तकिया कल्लन शाह मस्जिद के पेश इमाम और रुयते हेलाल कमेटी के सद्र हाफिज परवेज अच्छे ने चांद के दीदार होने का एलान किया। उन्होंने कहा कि पहला रोजा शुक्रवार को होगा। वहीं, बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

माहे रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। गुरुवार को शाबान का 29वां दिन था इसलिए लोगों को पूरा भरोसा था कि आज रमजान का चांद जरूर दिखेगा। तकिया कल्लन शाह में, कुजड़ाने वाली मस्जिद, मस्जिद रौजा गाजी मियां, मस्जिद बाजार सलाबत खां, मदीना
मस्जिद पीरखांपुर, बाजार सलाबत खां मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ गई और रात से ही इबादतों का दौर शुरू हो गया। पहले दिन तरावीह पढ़कर लोगों नें अल्लाह से अमन की दुआ की। पुरुषों ने मस्जिदों में तो महिलाओं ने घर में नमाज अदा की। चांद का दीदार होते ही बाजार में रौनक बढ़ गई। शाम से पहले ही बाजारों में इफ्तार और शहरी के लिए सामान की खरीदारी शुरू हो गई थी। खजूर, मेवा, सेवईं, दूधफेनी, बिस्कुट और पापड़ आदि की दुकानों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें