फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की भरी गई गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा कल्याण संस्थान की ओर से पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र शर्मा की स्मृति में प्रधानमंत्री मातृत्व योजनान्तर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को दुलहीपुर स्थित आरसी हास्पिटल पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर पटेल ने गर्भवतियों को फल एंव दवाई भेंट की। इस दौरान कुल 17 गर्भवतियों की गोद भराई हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जन हित में कई योजनाएं चला रहे है। इन योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिले इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत आयोजित होने वाले गोद भराई कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गर्भवतियों का पूरा ख्याल रखा जा सके तथा समय-समय पर आवश्यक दवाओं एवं अन्य जरूरतों की पूर्ति की जा सके। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में सभी को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर डा. बीएस चौधरी, डा. दिव्या सिंह, मंसूर सलाम, सरोज, पुष्पा, संतोषी, गीता देवी, साधना देवी, ममता देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. उषा रानी, संचालन डा. आरके शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन डा. सुमनलता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें