फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी का हत्यारोपी भेजा गया जेल0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दारानगर निवासी कपड़ा व्यापारी संदीप यादव उर्फ सोनू की हत्या के नामजद आरोपी अभिषेक यादव को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं फरार पंडित, हिस्ट्रीशीटर बाले यादव, अजय यादव और सागर यादव की तलाश में पुलिस की टीमों की चंदौली, गाजीपुर सहित उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है। चारों के पांच करीबियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने मंगलवार देर रात तक पूछताछ की लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

दारानगर निवासी सोनू की उसके भाई सन्नी के सामने सोमवार की सुबह औसानगंज में पंडित ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की अब तक की तफ्तीश के अनुसार नामजद हत्यारोपी और सोनू एक-दूसरे से भलीभांति वाकिफ थे और साथ उठना-बैठना भी होता था। पुलिस मुठभेड़ में हाल ही में गिरफ्तार रामबाबू यादव के करीबी पंडित और बाले को शक था कि सोनू ने उसकी मुखबिरी की थी। इसी वजह से रामबाबू को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई। इस मामले को लेकर कुछ दिनों पहले अजय यादव ने सोनू, बाले और पंडित को बैठाकर समझौता कराया था लेकिन बात नहीं बनी। रामबाबू जेल चला गया तो बाले और सोनू के बीच विवाद बढ़ता गया। रविवार की रात इसी बात को लेकर दारानगर में सोनू और पंडित के बीच मारपीट हुई थी। सोमवार की सुबह पंडित ने सोनू को पीट दिया था। इसके साथ ही जुआं और सट्टा के खेल के रुपये का लेनदेन विवाद और पंडित के घर पुलिस की छापामारी रंजिश का एक अलग कारण थी। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई है। करीबियों से पूछताछ और संभावित ठिकानों पर छापामारी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें