फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में साझा प्रत्याशी उतार सकती है सपा-बसपा0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजों से पूर्वांचल में नए समीकरण बन रहे हैं। सपा-बसपा नेताओं में नजदीकियां बढ़ गई हैं। दोनों दलों के अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बदले समीकरणों की जानकारी पदाधिकारियों से ले रहे हैं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात की। पीयूष को फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई थी। मुुलाकात के दौरान वाराणसी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो वाराणसी से साझा उम्मीदवार उतारने को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस में वार्ता चल रही है।
2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांच लाख 80 हजार 423 वोट मिले थे। आप के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 209111 वोट मिले। वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिलाकर एक लाख 81 हजार 484 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें