फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बोझ नहीं, शिक्षा है उसका हथियार0

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की गंगा वाहिनी इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शुक्रवार क ो हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पीके शर्मा व कालेज की प्राचार्य प्रो. रचना दुबे मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएसएस के जरिए स्वयं सेविकाओं को आत्मनिर्भर बनने और देश व समाज की सेवा करने की निष्ठा जागृत होती है। कहा कि बेटियां अब बोझ नहीं रह गई हैं। शिक्षा उनका हथियार है और इस हथियार के माध्यम से वे अपने को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। शिविर में सर्वश्रेष्ठ टीम के नेतृत्व का पुरस्कार जाह्नवी सिंह, प्रियंका कुमारी व प्रियदर्शी को दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में शालिनी व रिया राज, स्लोगन में जाह्नवी व रिया विजेता रहीं। नुक्कड़ नाटक में जया सिंह की टीम विजेता रही। संचालन सोनाली व मनीषा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रियदर्शनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें