फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न अपराधी और न मानिंद के बारे में बता सके बीट आरक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लक्सा थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान गुरुवार को आईजी रेंज को आरक्षी अपने क्षेत्र के अपराधियों और संभ्रांत लोगों की जानकारी नहीं दे सके। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग और अभिलेखों के रखरखाव में भी गड़बड़ी सामने आई। मुआयने के बाद आईजी रेंज ने सामने आई खामियों को तत्काल दूर करने का इंस्पेक्टर लक्सा को निर्देश दिया। कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों से पुलिस का व्यवहार मित्रवत हो।
विज्ञापन

आईजी रेंज दीपक रतन ने लक्सा थाने पर पहुंचते ही कार्यालय से लेकर प्रत्येक कमरे की साफ सफाई, असलहों का रखरखाव और पुलिसकर्मियों की वर्दी देखी। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग टॉयलेट ज्यादा बनवाया जाए। जब तक स्थायी व्यवस्था न हो एक टॉयलेट महिला पुलिसकर्मियों के लिए आरक्षित कर दिया जाए। इस दौरान जिले में हाल में हुई छेड़खानी की घटनाओं पर आईजी रेंज ने कहा कि थाना और जिला स्तर पर गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड स्कूलों और कालेजों के बाहर प्रभावी तरीके से कार्रवाई कर रहा है। सारे आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और इस संबंध में गंभीरता बरतने का निर्देश थानेदारों को दिया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें