मुंगराबाशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी गुरुवार की शाम करीब आठ बजे मोहल्ले में स्थित एक दूकान पर मार्टीन लेने गयी थी। दूकानदार ने किशोरी को अकेला देखकर उसे अंदर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी रोते बिलखते घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर रात मे ही थाने पहुंच गये और थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र को घटना से अवगत कराया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुकानदार चिंतामणि के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।