फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग नहीं होने के कारण महिला 70 फीट गहरी नदी में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। हलिया बाजार से शुक्रवार को दवा लेकर देवर के साथ घर लौट रही संध्या (26) ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में रेलिंग विहीन पुल से नीचे नदी में जा गिरी। देवर की शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और हलिया पीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मधोर गांव निवासी संध्या 26 पत्नी दुर्गेश शुक्रवार की दोपहर अपने देवर राजकुमार के साथ तबीयत खराब होने पर बाइक से दवा लेने लिए हलिया बाजार आई थी। दवा लेकर लौटते समय जब वह भटवारी गांव स्थित अदवा नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए रेलिंग विहीन पुल पर पहुंची थी कि सामने से ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर को पास देने के लिए उसके देवर राजकुमार ने पैर के सहारे बाइक को खड़ा कर दिया। बाइक पर बैठी संध्या ट्रैक्टर के करीब आने पर चोट लगने के डर से अपने आप को संभाल न पाई और रेलिंग विहीन पुलिया से लड़खड़ाते हुए 70 फीट नीचे पानी में गिरकर डूबने लगी। महिला के नदी में गिरने की खबर लगते ही पहुंचे ग्रामीणों ने पानी से उसे बाहर निकाला और पीएचसी हलिया ले गए। स्थिति गंभीर देख प्रभारी चिकित्सा अधिकार ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला के परिजनों द्वारा 108 तथा 102 पर फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल का कहना है कि महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है 108 नंबर एंबुलेंस बनने गई है जो अभी तक बनकर नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें