फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लेकर चलते हैं पर लगाते नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरक्षित यातायात को लेकर लापरवाही का आलम जारी है। शनिवार को सड़कों पर तमाम ऐसे बाइक चालक दिखे, जो हेलमेट तो लिए थे लेकिन लगाए नही थे। ऐसी लापरवाही हादसे की स्थिति में भारी पड़ सकती है। सड़क हादसों में सिर के गंभीर चोटों की वजह से ही ज्यादातर लोगों की जान जाती है। वहीं, पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ जागरूक भी किया।
विज्ञापन

यातायात सुरक्षा के तमाम संदेश बेमानी साबित हो रहे हैं। लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन तो कर ही रहे हैं, अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा लगातार हो रहा है। सड़क पर खुलेआम हो रही इस मनमानी पर रोक लगा पाने में पुलिस नाकाम है। सप्ताह भर से पुलिस यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कर रही है, लेकिन वाहन चालकों के रवैये में कोई सुधार नहीं दिख रहा। शनिवार को भी सड़कों पर बड़ी संख्या में बाइक सवार बिना हेलमेट और तीन सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते दिखे। तमाम वाहन चालक ऐसे भी दिखे लो पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए हेलमेट लिए तो थे लेकिन लगाना जरूरी नहीं समझे थे। पूछने पर बताया कि यह तो केवल पुलिस से बचने के लिए है। कहीं चेकिंग होती है तो हेलमेट लगा लेते हैं। ऐसा क्यों करते हैं, पूछने पर कई ने बताया कि हेलमेट लगाने से बाल खराब हो जाते हैं। एक बाइक सवार ने बताया कि हेलमेट लगाने से उलझन महसूस होती है, इसलिए नहीं लगाता। शनिवार को पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाकर 35 वाहनों का चालान किया और 15,700 रुपये जुर्माना वसूला। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि वैसे तो पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है और कार्रवाई भी करती है, लेकिन सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा को लेकर लोगों को स्वत: भी सजग होना चाहिए। यह उन्हीं के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें