फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की शिकायत पर दो लेखपालों पर कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण अचानक सदर तहसील पहुंच गए। इस दौरान शिकायत मिलने पर दो लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इन पर मापी के लिए पैसे लेने और सरकारी जमीन की मापी करने में लापरवाही का आरोप है। उन्होंने शिकायत के आधार पर लेखपाल परमानंद उपाध्याय और रामाश्रय पाठक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। सदर तहसील में 173 शिकयत पत्रों में से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राजातालाब तहसील पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में ढिलाई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण करें। तहसील राजातालाब पर 265 एवं पिंडरा पर 127 शिकायती पत्रों में से तहसील राजातालाब पर 10 और पिंडरा पर 12 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस के मौके पर राजातालाब तहसील पर में एसएसपी आरके भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित तीनों तहसील मुख्यालयों पर उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारियों के अलावा पुलिस, विद्युत, जलनिगम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, पंचायत आदि अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
खेल मैदान की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रदर्शन
पिंडरा। तहसील दिवस पर निहालापुर गांव के दर्जनों युवक ग्राम प्रधान जितेंद्र सरोज के नेतृत्व में पहुंचे और खेलकूद मैदान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते प्रदर्शन किया। अधिकारियों को समझाने पर शांत हुए। वहीं रामपुर, हिवरनपुर, मलहथ व दबेथुवा समेत अनेक गांव के दर्जनों लोग तहसील पहुंचे और प्रस्तावित एयर कार्गो की जमीन के अधिग्रहण के बाबत आम सहमति बनने को भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। जिस पर एसडीएम ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं धरसौना गांव की दर्जनों महिलाओं ने आवास व शौचालय के बाबत सामूहिक रूप से शिकायत पत्र दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने स्वनिर्मित उत्पादों का लगाए गए स्टाल
राजातालाब। तहसील दिवस पर नागेपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के किसान प्रशिक्षण केंद्र की ओर से स्टाल लगाया गया। जिसमें प्रशिक्षित महिलाओं तथा किसानों ने स्वनिर्मित पापड़ मुरब्बा अचार मशरूम, कपड़ा इत्यादि का स्टाल लगाया था। प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी एस एस गुहा ने बताया कि प्रशिक्षित होकर ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं और घरेलू उत्पाद व जरूरत की चीजें बना रही हैं। उधर, तहसील परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसका अवलोकन सीडीओ सुनील कुमार वर्मा तथा एसएसपी आर के भारद्वाज ने किया। तहसील दिवस में मुख्य रूप से एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन, सीओ सदर अंकिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें