ज्ञानपुर। सपा जिला कार्यालय पर सोमवार को समाजवादी चिंतक और छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के राजनेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति दृढ़ निष्ठा रखने के कारण वह छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध हुए। कई बार लोकसभा, राज्यसभा के सदस्य और केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास अपनी गाड़ी और बंगला नहीं था। वे जीवन भर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे। बैठक में पूर्व मंत्री रामरती बिंद, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, मनोज यादव, रामजस यादव, हृदय नारायण प्रजापति, प्रदीप मौर्य, रमेश चंद्र यादव, संतोष यादव, हरिशंकर यादव, मीडिया प्रभारी धमेंद्र मिश्र पप्पू आदि मौजूद थे।