वाराणसी। मौनी अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को वुमेन स्पिरिट क्रिएशन की सदस्यों ने बजड़े पर जमकर मस्ती की। बजड़े पर किट्टी पार्टी के साथ ही तंबोला और अंताक्षरी गेम का खूब लुत्फ उठाया। हर हर गंगे और हर हर महादेव के उद्घोष ने तो जैसे उनकी मस्ती को दूना कर दिया। गंगा उस पार जाकर उनकी मस्ती और उल्लास को जैसे पंख लग गए। घुड़सवारी के साथ ही सेल्फी खिंचवाने को जैसे होड़ सी लगी रही।
इससे पहले क्लब की सदस्यों ने गंगा घाट पर दान पुण्य भी किया। गरीबों को अन्न बांटा। क्लब की अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने बताया कि जन स्वास्थ्य भारत महिला गृह उद्योग के माध्यम से लोगों को शुद्ध स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया हमारा उद्देश्य है। इस अवसर नेहा मरोलिया, शिखा मरोलिया प्रतिभा अग्रवाल, कविता जायसवाल, साधना सहगल, सरिता जायसवाल, चंदा सिंह, गरिमा, ज्योति शर्मा, सोनी शर्मा, रूबी जायसवाल, रीना, वंदना आदि मौजूद रहीं।