फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता के घमंड में हत्याचार बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा जिला कार्यालय कंसापुर ज्ञानपुर में शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सात जनवरी को मतदान केंद्रों पर लगने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविर में समाजवादी पार्टी के नियुक्त बीएलए अपने बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मों आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि बीलए मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के साथ-साथ फर्जी नाम कटवाने का भी काम करेंगे। कहा समाजवादी पार्टी के नियुक्त बीएलए की सूची निर्वाचन कार्यालय पहुंचा दी गई है। कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है, किसी भी का नाम मतदाता सूची से छुटने न पाए। कहा कि जोर जुल्म के खिलाफ लड़ना समाजवादी संस्कार में होता है। शासन-सत्ता के बल पर हमारे साथियों के ऊपर अत्याचार कोई करें हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्लॉक प्रमुख भदोही विकास यादव के लिए हम समाजवादी सड़क पर भी उतरेंगे। भाजपा ने जनता के साथ बेइमानी की, इसकी चर्चा हर जगह होनी चाहिए। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि नियुक्त बीएलए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करें। अधिक से अधिक लोगों को नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छुटने नहीं पाए। बैठक में पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, रामजस यादव, विनोद यादव, हृदयनारायण प्रजापति, सचिन यादव, महेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, रमेश चंद्र यादव दद्दा, श्यामधर यादव, घनश्याम दास गुप्ता, दीनानाथ, कमला शंकर मेहता, धर्मेंद्र यादव, नान्हक यादव, गुलाब पाठक, जिलाजीत पाल, राम राज यादव, घनश्याम, अनीस खान, तेजपति यादव, राम यज्ञ पाल, कल्लु राम यादव, शकील दादा, शेख अख्तर अंसारी, मुन्ना खान, जमील अहमद, दशरथ पटेल, रमाशंकर, बैजनाथ यादव, हरिशंकर यादव, दुखरन यादव, अवकरम अली, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें