फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण न होने पर महापौर ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महापौर मृदुला जायसवाल ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के कंट्रोल रूम में आने वाली जन शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने देखा कि पेयजल, सीवेज, सफाई आदि के संबंध में आने वाली समस्याओं का नियमित निस्तारण नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कंट्रोल रूम कार्यालय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नियमित रूप से खोलने का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण हर हाल में 48 घंटे के भीतर हो जाना चाहिए। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाए। उन्होंने बताया कि आमजन कंट्रोल रूम में 0542-2221999 और मोबाइल नंबर 8601872659 पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। बैठक में उप नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह, जुबैर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें