फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे के लिए टीम गठित, 25 हजार का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर को साफ सुथरा रखने और स्वच्छता सर्वे में अच्छी रैंकिंग के लिए नगर निगम ने 15 टीमें बना दी हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अगुवाई में सभी टीमें स्वच्छता एप डाउनलोड कराएंगी ताकि अधिक से अधिक नागरिकों का फीडबैक मिल सके। वजह यह है कि इस बार सबसे अधिक अंक नागरिकों से सफाई के बारे में मिलने वाले फीडबैक पर मिलना है। इसके लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा दशाश्वमेध, भेलूपुर, कोतवाली, आदमपुर और वरुणापार के जोनल अधिकारियों अलावा सभी सफाई इंस्पेक्टरों, सफाई सुपरवाइजरों के साथ ही निजी सफाई एजेंसियों को लगा दिया गया है। इसके लिए स्वच्छता एप डाउनलोड कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इस एप का उपयोग करें और इस पर अपने इलाकेे की शिकायत इसी के माध्यम से करें। इसके लिए शहर के स्कलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा विश्वविद्यालयों एवं ंकालेजों के छात्र-छात्राओं से भी एप डाउनलोड कराया जाएगा। इसमें बीएचयू, काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद में अधिक से अधिक एप डाउनलोड कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें