फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के 25 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के 25 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी मिली है। विश्वविद्यालय स्थानन समन्वय प्रकोष्ठ एवं मॉडल कॅरियर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित कन्सेन्ट्रिक्स प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न पाठयक्रमों के 130 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। साक्षात्कार के बाद 2.50 लाख रुपये प्रतिवर्ष की नौकरी मिली है।
विज्ञापन

प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर प्रो. एचपी माथुर ने बताया कि चयनित छात्रों को कन्सेन्ट्रिक्स में कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव का पद मिला है। इनको दिल्ली, नोएडा, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बंगलौर आफिस में तैनाती दी जाएगी। कन्सेन्ट्रिक्स 25 देशों में 70 हजार कर्मचारियों के साथ विश्व की उच्च कंपनियों में से एक है, जो बैंकिंग, ट्रैवेल, टूरिजम, मीडिया आदि 10 क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान कर रही है। कन्सेन्ट्रिक्स टीम के वरुण श्रीवास्तव ने कंपनी के बारे में जॉब प्रोफ ाइल, जरूरत, कॅरियर डेवलपमेंट आदि की जानकारी दी। बताया कि रीजनिंग व्याकरण, कंप्यूटर कौशल आधारित बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा के आधार पर छात्रों को परखा गया। इस दौरान प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर प्रो.सुमन जैन, टीपीओ उमेश सिंह, यंग प्रोफेशनल प्रियंका कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें