फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण पर दर्ज हुईं 50 आपतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन केंद्र निर्धारण के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्तियां मिलनी शुरू हो गई हैं। इसमें अधिकांश शिकायतें केंद्र नहीं बनाए जाने वाले विद्यालयों की ही है। इसके अलावा केंद्रों की दूरी और मानकों के अनुपालन संबंधी शिकायतें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को लगभग 50 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। गुरुवार को आपत्तियों की संख्या लगभग 28 के आसपास थी। आनलाइन केंद्र निर्धारण में इस बार 142 केंद्र बनाए गए है जबकि पिछले सत्र में केंद्रों की संख्या 165 थी। आनलाइन केंद्र निर्धारण में 28 नए विद्यालयों को शामिल किया गया है और 50 पुराने विद्यालयों को केंद्र की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। इसके चलते जो स्कूल केंद्र निर्धारण की लाइन से बाहर हो गए है। उनकी शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं। वहीं कुछ विद्यालयों ने दारानगर, बड़ी गैबी और चौक क्षेत्र में स्कूलों को केंद्र बनाए जाने पर भी आपत्तियां दर्ज कराई है। इस संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय का कहना है कि केंद्र निर्धारण के बाद इस पर 20 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति के सामने आपत्तियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें