फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर बनाए जाएंगे दो एयरोब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान यात्रियों की बढ़ती संख्या और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्य टर्मिनल भवन के एप्रन साइड में दो एयरोब्रिज लगाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। अभी तक हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान के लिए एप्रन साइड में दो ही एयरोब्रिज हैं जबकि हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 56 उड़ानों का संचालन हो रहा है। हवाई अड्डे के अधिकारियों की मानें तो यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए मुख्य टर्मिनल भवन में दो और एयरोब्रिज की आवश्यकता है। एक साथ दो से अधिक विमान आने जाने के चलते एयरोब्रिज पर केवल दो ही विमान खड़े हो पाते हैं जबकि अन्य विमान पुराने टर्मिनल भवन के पीछे तक खड़े किए जाते हैं। वहां से नए टर्मिनल भवन की दूरी अधिक होने के चलते यात्रियों को पैदल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। पूर्व में विमान यात्रियों द्वारा इस बारे में टर्मिनल प्रबंधक से शिकायत भी की गई थी। यही कारण है कि अब हवाई अड्डे पर मुख्य टर्मिनल भवन के एप्रन साइड में दो एयरोब्रिज और बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें