फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जगाई जाएगी स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती पर जिले भर में स्वच्छता की अलख जगाई जाएगी। सरकारी, गैर सरकारी स्तर पर विविध आयोजन होंगे। स्वच्छता के संकल्प के साथ जगह-जगह सफाई श्रमदान किया जाएगा। आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। नगर निगम के अलावा भाजपा की ओर से इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता का संकल्प लेंगे। फिर सफाई जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी के साथ स्वच्छता सर्वे 2018 की तैयारियों की भी शुरुआत होगी। सर्वे अगले साल जनवरी-फरवरी में होना है। शहर के सभी 90 वार्डों को खुले में शौच से मुक्त करने की घोषणा की जाएगी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी सोमवार को शहर में होंगे। प्रोटोकाल के मुताबिक नगर विकास मंत्री दोपहर 12:15 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सांस्कृतिक संकुल में आयोजित मुद्रा प्रोत्साहन अभियान के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। फिर स्वच्छता कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। दोपहर 3:45 बजे वह पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके दूबे ने बताया कि राजघाट स्थित कुष्ठ कालोनी के 120 घरों में सफाई अभियान चलेगा और फल बांटे जाएंगे। नगर निगम मुख्यालय में बेहतर सफाई करने वाले 10 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। हर जोन में एक-एक मलिन बस्ती की सफाई होगी।
301 गांव घोषित हो सकते हैं ओडीएफ
गांधी जयंती पर सोमवार को जिले के आठ ब्लाकों के 301 गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की तैयारी है। हर ब्लाक से तकरीबन 30 से 40 गांव शामिल होंगे। जिले के 1332 गांवों में से 610 गांव खुले में शौचमुक्त हो जाएंगे। दो अक्तूबर तक काशी विद्यापीठ और हरहुआ ब्लाक को पूरी तरह ओडीएफ करना था लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो प्रशासन ने अधूरे कामों के बावजूद काशी विद्यापीठ ब्लाक को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

शाहंशाहपुर और मलदहिया में स्वच्छता मैराथन
गांधी जयंती पर प्रशासन की ओर से शाहंशापुर गांव में स्वच्छता मैराथन आयोजित होगा। इसके तहत सुबह पांच बजे भवानीपुर प्राइमरी स्कूल से शाहंशाहपुर तक पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। तकरीबन पांच सौ लोग शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहंशाहपुर में जिस घर में शौचालय की नींव रखी थी, दौड़ वहां पहुंचकर खत्म होगी। इसके अलावा भवानीपुर चार किमी की दौड़ सुबह 6 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, सीडीओ सुनील कु मार वर्मा के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इधर भाजपा की ओर से मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा से भारत माता मंदिर तक स्वच्छता मैराथन का आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा प्रदेश के मंत्री, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें