फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे वेंडरों ने जीएसटी के विरोध में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन के संयोजन में बुधवार को दोपहर लहरतारा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सभी वेंडर रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर पुराने निविदाओं पर जीएसटी के प्रावधान को समाप्त करने के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

पूर्वघोषित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। ठेकेदारो का आरोप था कि उन लोगों द्वारा जीएसटी लागू होने के पूर्व आवंटित निविदाओं के भुगतान में रेलवे प्रशासन द्वारा जबरन 18 प्रतिशत जीएसटी काटा जा रहा है जो कहीं से उचित नही है। यदि यह प्रावधान लागू भी किया गया तो 18 प्रतिशत जीएसटी रेलवे द्वारा स्वयं वहन किया जाना चाहिए जिससे कि वेंडरों के साथ न्याय हो। आगे ठेकेदारो ने कहा है कि यदि प्रशासन उन लोगों से जबरन जीएसटी लेता है तो इसके लिए आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पाठक द्वारा किया गया। धरने में शामिल ठेकेदारो में प्रमुख रुप से वाराणसी मंडल के अध्यक्ष ओंकारनाथ, रत्नेश, नागेंद्र, शाश्वत, उपेंद्र, वीरेंद्र, अभय, सुभाष, अजय, आनंद, अमित, वीरेंद्र समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें