फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरडीहा में चोटीकटवा की दहशत से देर रात तक हुई अजान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बुधवार को बीच शहर बजरडीहा में एक महिला की चोटी कटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। चोटीकटवा को बला मानते हुए इसके बाद मस्जिदों में अजान शुरू कर दी गई। लोगों का मानना था कि उनके मोहल्ले में कोई बला आई है और ऐसे में मस्जिदों में अजान देने से आयी बला टलती है। इसके बाद एक-एक कर सभी मस्जिदों में अजान होने लगी और लोगों ने इस बला से निजात के लिए दुआएं मांगी। मस्जिद औलिया, धरहरा की बड़ी मस्जिद, अहमद रजा मस्जिद समेत इलाके की मस्जिदों में देर रात तक अजान होती रही। हाफि ज अब्दुल रज़्जाक, हाफि ज वकील, नुरूल हसन ने मस्जिदों में अजान दी। बजरडीहा के अलावा मदनपुरा और रेवड़ी तालाब की भी कुछ मस्जिदों में अजान हुई। बता दें कि बुधवार की देर शाम बजरडीहा के बरकतनगर की हिना कौसर घर में बैठी हुई थी और अचानक से उनकी चोटी कट गई। बजरडीहा बुधवार को चोटी कटने की ये दूसरी घटना थी। इससे पहले सोमवार को भी बजरडीहा के सरायसुर्जन में एक महिला की चोटी कट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें