पिछले दो दिनों में समाचार पत्रों में छपी खबरों का भी सत्यापन कराया गया। कुछ मामलों में राशन किट बंटी है, फिर भी लोगों को फूड पैकेट न मिलने की शिकायत है। संकट मोचन के कुष्ठ आश्रम, कोनिया आदि में राशन किट बंटी थी फिर भी लोग फूड पैकेट का इंतजार करते हैं और एक समय भी न पहुंचे तो उसे प्रचारित करते हैं।
उन्होंने कहा कि अब पुरानी और नई दोनों व्यवस्थाओं का मिश्रण कर अडॉप्ट ए लोकेलिटी योजना लागू की जाएगी। कोई संस्था ज्यादा बड़ी है तो वो ज्यादा मोहल्ले या वार्ड भी अडॉप्ट कर सकती हैं। परंतु जो भी अडॉप्ट करेगा उसे पूरा मोहल्ला या लोकेशन कवर करना होगा। यदि उन्हें फूड पैकेट की कमी पड़ती है तो विकास प्राधिकरण व अभिहित अधिकारी के फूड सेल से सहायता कराई जाएगी।
इस प्रकार राशन और भोजन जरूरतमंद तक बिना डुप्लीकेसी के पहुंच सकेगा। यदि व्यवस्था सफल रहती है तो थानों से वितरण में कमी कराई जाएगी और बस्ती और मोहल्लों में ही वितरण कराया जाएगा।
ऐसे जुड़ें
संस्थाएं फूड सेल हेल्प लाइन 0542-2283305, 2283306 या डीओ फूड सेफ्टी के नंबर 9044261361 पर संपर्क करें।