फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: सफाईकर्मियों को दी गईं पीपीई किट, हॉटस्पॉट इलाकों में पहनकर उठा रहे कूड़ा

Tue, 14 Apr 2020 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीपीई किट पहने सफाईकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम की ओर से घोषित रेड जोन में सफाई कर्मचारी पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) पहनकर काम कर रहे हैं। रेड जोन इलाके में 5-5 सफाई कर्मचारियों को भी पीपीई किट दी गई हैं। जिसे पहनकर वे कूड़ा उठा रहे हैं। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि जहां कोरोना के मरीज मिले हैं। वहां दोनों टाइम सैनेटाइजेशन का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा सफाई कर्मचारी जो काम कर रहे हैं उन्हें किट दी गई हैं ताकि संक्रमण ना होने पाए। इसकी नियमित जांच नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव करते हैं। सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इन इलाकों का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई करवाई।

वाराणसी के मदनपुरा, लोहता, बजरडीहा और गंगापुर इलाके हॉटस्पॉट घोषित इलाके हैं। ये सभी रेड जोन वाली जगह हैं, जहां किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। यहीं पर कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। पुलिस ने इन इलाकों को सील कर दिया है। लोगों को सिर्फ जरूरत के समय ही घर से निकलने की इजाजत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है। पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और चिकित्सकों  के अलावा अन्य किसी को आवाजाही पर छूट नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को होम डिलिवरी की छूट दी गई है। नगर निगम की ओर से इन इलाकों में सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम लोगों की जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह गोदौलिया इलाके में सड़कों और दुकानों में सैनेटाइजेशन का काम किया गया है।

शहर में अब तक कोरोना वायरस के 9 मामले सामने आए हैं। जिसमें दो लोग ठीक हो गए हैं। उन्हें घर भेज दिया है, तो वहीं एक की मौत हो चुकी है। छह मरीजों का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें